फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three shops lock in one night, thousands stolen

एक रात में तीन दुकानों के चटके ताले, हजारों की चोरी

Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Three shops lock in one night, thousands stolen
डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के शहीद स्थल के समीप स्थित बृहस्पतिवार की रात चोर तीन दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर ले गये। सबसे ज्यादा चोरी मोबाइल की दुकान में हुई है। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस मौका मुआयना करके कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

उपेन्द्र कुमार का शहीद स्थल के समीप जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के पिछले हिस्से को तोड़कर चोरों ने चीनी, चावल, आटा, तेल, रिफाइंड, दाल, साबून समेत अन्य सामान उठा ले गये है। दुकानदार के मुताबिक 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य की चोरी हुई है। दूसरी चोरी देवनाथ चन्द्रवंशी के चाय-नास्ते के दुकान में हुई। जहां चोरों ने नाश्ता समेत अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गये। दुकानदार के मुताबिक दो हजार रुपये से अधिक के सामानों की चोरी हुई है। तीसरी चोरी शरद यादव के चाय-नास्ते के दुकान में हुई। शरद का लड़का भोला यादव का मोबाइल भी चोर ले भागे। चोरी की घटना से दुकानदार के परिजन चिंतित व परेशान हैं। घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि एक तो पुलिस अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दे रही है। ऐसे में दुकानों की सुरक्षा कैसे होगी। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन से लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चोरी की घटना की जानकारी दुकानदारों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने दुकान में हुआ चोरी का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed