फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three people, including an innocent brother and sister, died after being hit by Haiva.

Sonebhadra News: हाइवा की चपेट में आने से मासूम भाई-बहन समेत तीन की मौत

Thu, 03 Oct 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three people, including an innocent brother and sister, died after being hit by Haiva.
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सलखन में बृहस्पतिवार की देर शाम बेकाबू हाइवा की चपेट में आने से मासूम भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। तीनों अपने घर के सामने बैठे थे। हाइवा चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें शांत करने में जुटी रही।
विज्ञापन

सलखन फासिल्स पार्क के गेट के समीप बिंदू जायसवाल का मकान है। बृहस्पतिवार की देर शाम उनका पुत्र अंशू (6) और पुत्री जास्मीन (4) घर के बाहर खेल रहे थे। पास में ही पड़ोसी अंशू उर्फ अन्नू भारती (27) भी मौजूद था। इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर तेज गति में जा रहा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान में घुस गया। हाइवा की चपेट में आने से अंशू, जास्मीन और अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, मौत की खबर मिलते ही लोग उग्र हो गए और हंगामा मचाने लगे। हाइवा को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। चोपन एसओ विजय चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed