{"_id":"68826c6feb5b70ea4b00ff0e","slug":"three-months-after-love-marriage-a-young-man-committed-suicide-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131690-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
जुगैल (सोनभद्र)। थाना जुगैल क्षेत्र के सेमिया गांव में रघुनंदन अग्रहरी (23) ने बुधवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने पर तीन महीने पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। घटना से पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। घटना बुधवार शाम की है।
रघुनंदन की शादी झारखंड के नगर उंटारी निवासी सृष्टि कुमारी से हुई थी। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। एक ही बिरादरी के होने के कारण परिवार वालों की सहमति से अप्रैल में उनकी शादी डाला स्थित वैष्णो मंदिर में हुई थी।
थाना प्रभारी नागेश सिंह के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन एक महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इससे परेशान होकर रघुनंदन ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रघुनंदन पांच पांच संतानों में सबसे छोटा और इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।