{"_id":"628f786a5dbac909aa4935df","slug":"three-miscreants-of-urjanchal-caught-from-operation-pataal-sonbhadra-news-vns6555410166","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाताल’ से पकड़े गए ऊर्जांचल के तीन बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पाताल’ से पकड़े गए ऊर्जांचल के तीन बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध असलहों के सौदागरों को तलाशने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन पाताल’ शुरू किया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को अनपरा व शक्तिनगर पुलिस ने तीन बदमाशों को अवैध असलहा, कारतूस व गांजा के साथ गिरफ्तार किया। अनपरा थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो आरोपियों पर पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं।
अनपरा थाना प्रभारी श्रीकांत राय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ऑपरेेशन पाताल के तहत दो टीमों का गठन कर दो बदमाशों को दबोचा गया। उनके पास से अवैध तमंचा, गांजा बरामद हुआ। एक बदमाश को रात करीब डेढ़ बजे रेंहटा मोड़ तो दूसरे को रात 2.20 बजे जोगेंद्रा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। जोगेंद्रा से गिरफ्तार किए गए सुधीर दास के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं रेंहटा मोड़ से गिरफ्तार राहुल गुप्ता के पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना पुलिस चौकी अंतर्गत शनिदेव मंदिर के पास से शक्तिनगर के काली मंदिर, बस स्टैंड निवासी माहन स्वीपर को एक अदद अवैध देशी तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अनपरा की दोनों टीमों में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी उमाशंकर यादव, आरक्षी नितेश सिंह, उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह और कांस्टेबल शशांक मिश्रा ने दोनों को पकड़ा। वहीं शक्तिनगर टीम में उप निरीक्षक अश्वनी राय, हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल शुभेंद्र उपाध्याय शामिल रहे।