फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three lakh rupees were duped by showing a rat painted in gold color.

Sonebhadra News: सोने के रंग में रंगा चूहा दिखाकर ठग लिए गए तीन लाख

Wed, 18 Mar 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were duped by showing a rat painted in gold color.
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरती काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति काे ठगों ने सोने के रंग में रंगा चूहा दिखाकर तीन लाख रुपये ठग लिए। विश्वास दिलाने के लिए पहले थोड़ा सा सोना दिया। सराफा दुकान पर जांच में जब यह असली पाया गया तो पीड़ित उनसे सोने का पूरा चूहा खरीदने के लिए तैयार हो गया। तीन लाख देकर चूहा खरीदने के बाद वह दोबारा जांच कराने पहुंचा तो पता चला कि वह नकली है। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इमरती काॅलोनी निवासी रोहित मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 20 फरवरी को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को परिचित बताते हुए कहा कि वह कहीं काम कर रहा है और उसके मोबाइल में बैलेंस नहीं है, इसलिए वह उसके नंबर पर 199 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कर दें। विश्वास में आकर उन्होंने उसका मोबाइल रिचार्ज कर दिया। कुछ समय बाद उसी नंबर से फोन आया। उसने बताया कि मकान की नींव खोदते समय उसे सोने का एक चूहा मिला है, लेकिन उसे डर लग रहा है कि वह इस बारे में किससे बात करे। वह उस सोने में से एक हिस्सा उसे देना चाहता है। उसकी बातों में आकर रोहित ने मिलने के लिए कहा। वह राॅबर्ट्सगंज आया और उन्हें सोने का एक छोटा टुकड़ा दिया, यह कहते हुए कि उसी सोने में से काटकर लाया है। पीड़ित ने उस टुकड़े को चेक कराया तो वह असली निकला। आरोपी उसे बाकी का सोना देने के लिए लालगंज ले गया। वहां पहुंचने पर उसने एक पैकेट दिया। कहा कि इसी में से काटकर वह टुकड़ा दिया गया था। उसकी बातों में आकर उसने उसे तीन लाख दे दिए। घर आकर जब उसने उसे चेक कराया तो पता चला कि वह नकली है। इसके बाद से आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आने लगा। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली आकर उन्हें तहरीर सौंपी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed