{"_id":"5959372b4f1c1b57548b469f","slug":"three-killed-in-two-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में तीन की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हादसों में तीन की गई जान
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
acp jeep accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मऊ गांव के समीप रविवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर गड्ढे में पलटने से दो लोगों की जहां मौत हो गई। वहीं, मधुपुर के सुकृत चौकी क्षेत्र के चहलवा में डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार की मौत हो गई।
रामगढ़ संवाददाता के अनुसार दोपहर करीब 11 बजे मऊ गांव के भलुहा टोला के समीप बेकाबू होकर एक ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। हादसे मेें ट्रैक्टर चालक भिखमपुर गांव निवासी रामसागर गोड़ (45) और रामगुलाम धांगर (55) दब गए। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे विनय (25)ने कूद कर खुद को बचाया। विनय की गुहार सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीण ट्रैक्टर में दबे लोगों की मदद करने में जुट गए। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घंटे भर बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे से दोनों को बाहर निकलवाया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मृतकों व घायल के घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि रामसागर मऊ गांव के एक व्यक्ति के खेत की जुताई कर घर लौट रहे थे। सड़क पर फिसलन होने की वजह से ट्रैक्टर पलट गया।
उधर, मधुपुर में सुकृत चौकी क्षेत्र के चहलवा में डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार आजमगढ़ निवासी अनिल गुप्ता (25) की मौत हो गई। वहीं, मऊ निवासी वैष्णो राय (19) घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एवं घायल को दवा-इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े सात बजे सुकृत के चहलवा टोला के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राबर्ट्सगंज से बाइक सवार वाराणसी जा रहे थे। घटनास्थल पर पहुुंचे चौकी इंचार्ज संजय सिंह घायलों को अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे कि एक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मऊ निवासी घायल वैष्णो राय को अस्पताल भिजवाने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना पाकर दोपहर बाद मृतक और घायल के घरवाले भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक अनिल गुप्ता आजमगढ़ के रहने वाले थे। हालांकि वर्तमान में वाराणसी में रहते थे। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र मेें अपने एक रिश्तेदार के यहां से बाइक सवार वापस अपने घर जा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।