{"_id":"5f21ca35069c9304b275d780","slug":"three-killed-by-lightning-in-sonbhadra-and-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में फिर मौसम की मार, सोनभद्र व जौनपुर में बिजली से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में फिर मौसम की मार, सोनभद्र व जौनपुर में बिजली से तीन की मौत
Thu, 30 Jul 2020 12:42 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र/जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के दो जिलों में बुधवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की सोनभद्र में और एक की जौनपुर में जान गई है। इसके अलावा एक व्यक्ति झुलस गया। सोनभद्र में बृजलाल (55) निवासी संवरा डूभा बाजार से घर आ रहा था। रास्ते में बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। रंगलाल (20) निवासी डूभा पड़ोस में रामधनी अगरिया के घर पर बैठा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बिजली गिरने से रंगलाल और रामधनी दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लाया गया जहां रंगलाल की मौत हो गई। रामधनी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जौनपुर में सुरेरी थाना क्षेत्र के काकोपुर गांव के समीप गोदाम घाट के पास बुधवार को बिजली गिरने से भदोही जिले के एक व्यवसायी की मौत हो गई। मरदनपुर गांव निवासी बंशराज यादव (45) काती व्यवसायी था। सुरेरी थाना क्षेत्र के काकोपुर गांव के समीप गोदाम घाट के समीप बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन