{"_id":"66fc756f7e34ffdacc0376f4","slug":"three-interstate-smugglers-arrested-with-ten-tons-of-aluminum-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-118721-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दस टन एल्यूमिनियम के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दस टन एल्यूमिनियम के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
हिंडाल्को रेणुकूट से महाराष्ट्र के लिए निकले एल्यूमिनियम की सिल्ली लदे दो ट्रकों के रास्ते से गायब होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 10 टन एल्यूमिनियम की सिल्ली और दो ट्रक बरामद किया है।
एक कार भी पकड़ी गई है। बरामद एल्यूमिनियम की कीमत करीब 31 लाख रुपये है। एक ट्रक के साथ दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन अभी फरार हैं।
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि हिंडाल्को से 31 जुलाई को एक ट्रक पर 29.825 मिट्रिक टन एल्यूमिनियम (कीमत 91 लाख) लेकर ट्रक जेएसडब्ल्यू डाेल्वी महाराष्ट्र के लिए निकला था।
काफी समय बीतने के बाद भी ट्रक तय पते पर नहीं पहुंचा। इस मामले में ट्रक मालिक झारखंड के हजारीबाग निवासी यूनुस अंसारी, वाहन चालक व अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। माल की बरामदगी के लिए सीओ पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को खाड़पाथर के जंगल से महाराष्ट्र नंबर की दो ट्रकों को पकड़ा। एक ट्रक में 10 टन एल्यूमिनियम लदा था। उसे दूसरे ट्रक में लादकर झारखंड ले जाने की तैयारी थी।
पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान महाराष्ट्र के पुणे निवासी इस्माइल पीर मोहम्मद शेख, औरंगाबाद निवासी अजमत अली और सैयद फजल के रूप में हुई।
मोहम्मद शेख ने बताया कि एक ट्रक उसके नाम से पंजीकृत है। वह अपने सहयोगी अजमत, फजल और वारिस अली के साथ ट्रक-ट्रांसपोर्ट व भंगार का कार्य करता है।
वारिस अली ने विद्यासागर मिश्रा व राजा मियां के माध्यम से रेणुकूट से महाराष्ट्र ले जाए गए एल्यूमिनियम की सिल्ली को वहां बेचने के बाद बचा माल लेकर आया था। इसे दूसरे ट्रक में रखकर झारखंड व बिहार में बेचना था।
एएसपी ने बताया कि विद्यासागर व राजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रेणुकूट राजेश चौबे, सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।