{"_id":"6771840be04ad81b800a3c06","slug":"three-injured-including-driver-in-roadways-bus-truck-collision-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-122420-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन
हाथीनाला थानाक्षेत्र के रेणुकूट मार्ग पर रविवार की शाम को रोडवेज बस व ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
घटना में रोडवेज बस चालक समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथीनाला थाने के एसआई रामबचन यादव ने बताया कि हाथीनाला से रेणुकूट की तरफ शाम छह बजे सोनभद्र डिपो की एक रोडवेज बस जा रही थी।
उस समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में रोडवेज बस का चालक अवधेश सिंह निवासी लोहरा सुकृत और बस सवार यात्री लोकेश सिंह व उसकी पुत्री निवासी रेणुसागर घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से रेणुकूट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद मौके पर जाम लग गया।