फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three including child died in 24 hours due to snakebite

Sonebhadra News: सर्पदंश से 24 घंटे में बालक समेत तीन की मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three including child died in 24 hours due to snakebite
सोनभद्र/दुद्धी। बारिश के बाद जिले में सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश से बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दुद्धी क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक की जान गई तो घोरावल क्षेत्र में दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली गांव की है। गांव निवासी प्रदीप की पत्नी रेनू (37) सोमवार की रात भोजन बना रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया। रेनू की हालत बिगड़ते देख घर वाले सीएचसी घोरावल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी।
विज्ञापन

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के परसौना गांव की है। सोमवार की सुबह गांव निवासी अमरावती (45) पत्नी लालता खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। राहत न मिलने पर शाम को सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव की है। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे में हरिनारायण का पुत्र मनराज (12) लघुशंका के लिए बाहर निकला। इसी दौरान सर्प ने डंस लिया। बालक को कुछ काटने का अहसास हुआ, लेकिन घर में जाकर पुनः सो गया। कुछ देर बात तबीयत बिगड़ने पर उसने घरवालों को जानकारी दी। परिजन जब तक कुछ सोच समझ पाते बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed