{"_id":"572b8dd94f1c1b4e345cd947","slug":"three-homes-on-the-same-night-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों में चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Thu, 05 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चोपन स्थित एक मकान में चोरो द्वारा तोड़ी गई आलमारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने तीन घरों का ताला चटकाकर लाखों का माल पार कर दिया। चोपन में एक घर तथा करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में दो घरों में एक ही रात हुई चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोपन नगर के अग्रवाल मार्केट स्थित डॉॅ. मुन्ना के घर में बुधवार की रात्रि चोरों ने घुसकर सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना को चोरों उस समय अंजाम दिया जब डॉ. मुन्ना अपने गांव पर सपरिवार गए हुए थे। चोपन पुलिस का कहना है कि डॉ. की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
अभी वे गांव से नहीं आए हैं। उनके आने के बाद ही चोरी गए माल की जानकारी होगी। शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक-करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में बुधवार की रात दो घरों का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रानीतारा गांव के गंगाराम यादव एवं रामनरेश अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में घुस गए और कपड़ा, जेवर, बीस हजार रुपये उठा ले गए। गुरुवार की सुबह गंगाराम के घर से कुछ दूरी पर टूटा बक्सा मिला। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। करमा एसओ इंस्पेक्टर केडी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।