फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three died due to diarrhea in four days, six admitted

Sonebhadra News: चार दिनों में डायरिया से तीन की मौत, छह भर्ती

Sat, 28 Sep 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three died due to diarrhea in four days, six admitted
रामगढ़। चतरा ब्लाॅक के भीखमपुर गांव के जईअड़ार टोले में चार दिनों के अंदर डायरिया से तीन लोगों की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। गांव में अभी भी छह लोग अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं वितरित कीं। ग्रामीणों से पानी उबालकर पीने और खान-पान में सावधानी बरतने को कहा गया।
विज्ञापन

जईअड़ार टोले की मुसहर बस्ती निवासी सुड्डू मुसहर की बेटी तेतरी (30) की शादी नौगढ़ में हुई थी। वहां डायरिया का प्रकोप पहले से था। इससे बचने के लिए वह मंगलवार को मायके आ गई। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजन उपचार करा रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को इसी बस्ती के गोविंद की पुत्री अंजली (13) ने भी बीमारी से दम तोड़ दिया। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एंबुलेंस से नरेश (65), कन्हैया (23), फूलन देवी (27), चांदनी (35), इंद्रावती (9), सीमा (6), मालती (4) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां बृहस्पतिवार की शाम नरेश ने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम त्रिपाठी, डाॅ. कीर्ति आजाद बिंद टीम के साथ गांव पहुंचे। कैंप लगाकर दवा का वितरण किया। डॉ. शुभम त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। ग्रामीणाें को ओआरएस का घोल पीने और उबले पानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed