{"_id":"5ea5b4458ebc3e905107134a","slug":"three-colleges-acquired-for-workers-from-outside-sonbhadra-news-vns5220175123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए तीन कॉलेज अधिग्रहीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए तीन कॉलेज अधिग्रहीत
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रशासन की तरफ से बरती जा रही सख्ती के कारण जिले में कोरोना पाजिटिव का एक भी मरीज अभी तक नहीं मिला है। इस बीच क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में से तीन और लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं। खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत पर अब तक 340 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जा चुके हैं। इनमें से 308 की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं। उधर, सोनभद्र से गैर प्रांतों में रोजगार की तलाश में गए श्रमिकों के यहां आने का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। यहां आने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने तीन कालेजों को अधिग्रहीत कर लिया है।
कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के पालन के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए जनपद में क्वारंटीन सेंटर के रूप में निर्धारित कुछ विद्यालयों के अतिरिक्त गैर प्रांतों से आने वाले मजदूरों को जिले में क्वारंटीन करने के लिए तीन और कालेजों को अधिग्रहित किया गया है। जिन स्कूलों को अधिग्रहित किया गया है उनके प्रबंधकों को समुचित साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था सुदृढ़ कर जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि गैर प्रान्तों से जनपद सोनभद्र के रहने वाले मजदूरों को आने की सूचना प्राप्त होने के मद्देनजर कुछ और कालेजों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। क्योंकि बाहर से आने वाले श्रमिकों को 14 दिन तक क्वारंटीन किए जाने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क, केंद्रीय विद्यालय चोपन तथा राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय ओबरा को अधिग्रहीत कर क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।