फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three boys aged nine to 12 blew away goods worth lakhs

नौ से 12 साल के तीन लड़कों ने उड़ा दिया लाखों का माल

Sun, 27 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three boys aged nine to 12 blew away goods worth lakhs
मध्य प्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी गए कीमती आभूषण व नकदी बरामद किया है। इस मामले में तीन नाबालिग चोर पकड़े गए हैं। तीनों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच है। पूछताछ में उनसे पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है।
विज्ञापन

सिंगरौली जिले के मोरवा में पिछले सप्ताह एनसीएल कॉलोनी में रहने वाले पशु चिकित्सा कर्मी सत्येंद्र सिंह और आंबेडकर नगर निवासी सुरेश मोहली के सूने आवास में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। सत्येंद्र सिंह के आवास से सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों का माल और सुरेश के यहां से 13 हजार रुपये नकद के साथ अन्य सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। घटना के वक्त पीड़ित अपने रिश्तेदारों के यहां शादी में गए थे। वापस आने पर चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात चोरों का पता करने के लिए टीम गठित की। टीम ने शक के आधार पर तीन बालकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से करीब दो लाख कीमत के सोने-चांदी जेवरात भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
शक्तिनगर। चोरी की घटना को अंजाम देने वालों में एक की उम्र महज नौ वर्ष है। पुलिस के मुताबिक तीनों बालक नशे की गिरफ्त में आ गए थे। नौ साल के बालक के पिता एनसीएल कर्मी थे। कुछ साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। मां किसी तरह जीविकोपार्जन कर रही है। वहीं दो बालकों के पिता मोरवा क्षेत्र की एक ओबी कंपनी में कार्य करते हैं। सभी बाल आरोपी मोरवा के एनसीएल कॉलोनी के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed