{"_id":"6342cfb41953e2203713dd49","slug":"three-arrested-with-stolen-goods-worth-lakhs-of-rupees-sonbhadra-news-vns678181547","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये के चोरी के सामानों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये के चोरी के सामानों के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के बैजू बाबा मंदिर के समीप शनिवार की शाम पुलिस ने चोरी का माल बेचने जा रहे तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से क्रशर प्लांट से चोरी किए गए लाखों रुपये के सामान बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे बैजू बाबा मंदिर के समीप फोर्स के साथ सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मंदिर से कुछ दूर झाड़ी में तीन व्यक्तियों ने क्रशर प्लांट के उपकरण जैसे पट्टा, मोटर की बॉडी चुराकर बेचने के लिए रखा है। चोर किसी साधन पर लादकर ले जाने की प्रयास में हैं।
कोतवाल दिनेश पांडेय ने बताया कि मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए सुकृत निवासी राजू, संतोष हरिजन और सुनील राम बली ने बताया कि वे लोग सुकृत क्रशर प्लांट से ये उपकरण चुराया है। चोरों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।