फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Threats to kill polytechnic college spokesperson

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी

Sat, 15 Oct 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Threats to kill polytechnic college spokesperson
सोनभद्र। जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में तैनात अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता ने कुछ लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना 12 अक्तूबर की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक सोनभद्र में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर तैनात डॉ. विनीत कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि संस्थागत महिला कर्मचारी के प्रार्थना पत्र पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुझे जांच अधिकारी नामित किया था। जांच के दौरान आउटसोर्सिंग के जरिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति को छात्राओं के साथ अभद्रता का दोषी पाते हुए उसके विरुद्ध संस्तुति प्रधानाचार्य को सौंपा। इस आधार पर उसे संस्था से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासित होने के बावजूद वह परिसर में भ्रमण करते हुए उन्हें मौखिक धमकी देता रहा। 12 अक्तूबर को कॉलेज से वाराणसी अपने रिश्तेदार के घर वह चार पहिया को चलाते हुए जा रही थीं। अदलहाट के पास गाड़ी रोक कर जब वह टायर में हवा भराने लगीं, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। जबरदस्ती खींच कर धक्का देकर गिरा दिए, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद दोनों फरार हो गए। उन्होंने वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed