{"_id":"576973414f1c1b9a60b48bcc","slug":"thousands-of-people-have-with-yoga-sun-salutations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नमस्कार के साथ हजारों लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नमस्कार के साथ हजारों लोगों ने किया योग
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
हिंण्डाल्को में आयोजित योग शिविर में योग करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिले भर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने सूर्य नमस्कार के साथ योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारी ली। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को नियमित योग करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि योग से गंभीर से गंभीर बीमारियों से निजात मिल जाती है।
राबट्र्सगंज पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से नवीन मंडी स्थल में योग शिविर का आयोजन हुआ। नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता और एसडीएम सदर कैलाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान योग प्रशिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव ने योग एवं प्राणायाम, कपाल भांति, अनुलोम विलोम समेत कई अन्य क्रियाओं का अभ्यास करने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रतन लाल गर्ग, कमलदेव चौधरी, हरीश अग्रवाल, पल्लवी मौजूद रहे। उधर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से विमला इंटर कॉलेज राबट्र्सगंज में योग शिविर लगा। यहां आरएसएस के जिला संघ चालक शिवशंकर, सत्यपाल जैन, उच्च शिक्षा विभाग के पूर्व उप सचिव डा. दुर्गाशंकर चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। अनपरा- स्थानीय अंबेडकर मैदान में स्वदेशी जागरण मंच, पतंजलि योग समिति, आर्ट आफ लिविंग, ऊर्जांचल जन कल्याण समिति की ओर से योग शिविर हुआ। इसमें मुख्य अतिथि रेणुपावर के यूनिट हेड केपी यादव, अनपरा परियोजना के महाप्रबंधक एके सिंह, लैंकों के महाप्रबंधक सतीश कुमार, सीआईएसएफ के कमांडेंट मनीष कुमार राय, केसी जैन, संजय तिवारी मौजूद रहे। उधर संत फ्रांसिस स्कूल में व्यायाम शिक्षक एसडी महतो और प्रधानाचार्य बैप्टिस्ट डिसूजा ने बच्चों को योग के लाभ बताए।
रेणुकूटः अतर्राज्ष्ट्रीय योग दिवस पर हिंडाल्को प्रबंधन के सहयोग से क्रिकेट मैदान पर तथा हिंडाल्को स्टाफ क्लब प्रांगण में योग शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक वेद प्रकाश ने विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। शिविर में आरपी सिंह, संजय , सुदेश्वर प्रसाद, पीके तिवारी, जीएन सिंह, बीएन यादव मौजूद रहे। हिंडाल्को स्टाफ क्लब प्रांगण में योग प्रशिक्षक मनोज प्रसाद एवं नलिनि प्रसाद ने योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान केबीएल श्रीवास्तव, प्रशासक अनिल शर्मा, विजय शर्मा, घनश्याम, सुधाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
डालाः सरस्वती विद्या मंदिर में योग शिविर लगाया गया। इसमें सुधाकर मिश्रा, पूनम सिंह, राधे मोहन प्रजापति, इंदू शर्मा, रामरतन रहे।
शक्तिनगरः एनटीपीसी, लिमिटेड सिंगरौली विद्युत गृह आवासीय परिसर स्थित मनोरंजन केंद्र योग केंद्र में योग शिविर लगा। यहां मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक केआरसी मूर्ति रहे। इसमें वनिता समाज की अध्यक्ष के रमना कुमारी ने सहभागिता प्रदान की।