फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those who lure patients will go behind bars

मरीजों को झांसा देने वाले जाएंगे सलाखों के पीछे

Sat, 01 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Those who lure patients will go behind bars
सोनभद्र। जिला अस्पताल समेत अन्य राजकीय अस्पतालों से मरीजों को झांसा देकर सेटिंग वाले निजी अस्पतालों में ले जाने वाले सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। एसपी ने सादे पोशाक में दस टीर्में अस्पतालों में भ्रमण कर बिचौलियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए गठित कर दी है। बिचौलियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में बिचौलियों का काकस है। बिचौलिए दूर-दराज से आने वाले भोले-भाले मरीजों और तीमारदारों को झांसा देरक उन्हे अपने सेटिंग वाले निजी अस्पतालों मेें ले जाकर भर्ती कराते है। यहां मरीजों का आर्थिक शोषण किया जाता है। कुछ दिन पूर्व सौ बेड की जच्चा-बच्चा अस्पताल से बिचौलिए एक गर्भवती महिला को झांसा देकर निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रसव के दौरान नपजात की मौत हो गई। इसके बाद प्राइवेट अस्पाल के कर्मचारी महिला का मृत बच्चे को बाहर निकाले ही पुन: जच्चा-बच्चा अस्पताल भेज दिया। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर मृत बच्चे को बाहर निकाल कर महिला की जान बचाई, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया। इस तरह से कई मरीजों के साथ घटनाएं हो चुकी है। यहीं हाल जिले के अन्य सीएचसी व पीएचसी का है। यहां भी बिचौलिए सक्रिय है और मरीजों का झांसा देकर ले जाते है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय अस्पतालों में बिचौलियों द्वारा मरीजों को झांसा देकर निजी अस्पतालों में ले जाने की शिकायत मिलती रहती है। कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में राजकीय अस्पताल है उन इलाकों के प्रभारियों को बिचौलियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed