फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those who do not submit money will fall on the victim

असलहा जमा न कराने वालों पर गिरेगी गाज

Thu, 08 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Those who do not submit money will fall on the victim
सोनभद्र। पंचयात चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। एसपी ने सभी थाना प्रभारी और दारोगा को लाइसेंसधारियों से असलहा जमा कराने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारवाई होगी। अब तक करीब 1450 असलहों को जमा कराया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन स्तर से लगातार पुलिस प्रशासन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने का निर्देश मिल रहा है। एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही कर रही है। अब तक छह हजार से अधिक लोगों के खिलाफ कार्यवाही हो चुकी है। इसके अलावा पुलिस हत्या, लूट समेत अन्य संगीन अपराध करने वालों को जिला बदर कराने की कार्यवाही कर रही है। चुनाव के मद्देनजर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों व दारोगाओं को लाइसेंस धारियों से असलहे जमा कराने के निर्देश दिए है। सबसे अधिक सदर कोतवाली क्षेत्र में एक हजार से अधिक शस्त्र के लाइसेंसधारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार में करीब 5684 लोगों का शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत हुआ है। लेकिन सैकड़ों लोगों ने शस्त्र क्रय नहीं किया है। वहीं कई लोगों का लाइसेंस भी निरस्त हो चुका है। अब तक पुलिस ने करीब 1450 लोगों का शस् जमा करा चुकी है। हर रोज सभी सीओ अपने-अपने थाना प्रभारियों से जमा किए जा रहे शस्त्रों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed