{"_id":"66abc57082b69a99c50f8448","slug":"third-theft-in-five-days-residents-in-panic-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-116194-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पांच दिन में तीसरी चोरी, नगरवासी दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पांच दिन में तीसरी चोरी, नगरवासी दहशत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कस्बे में इन दिनों चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। बीते पांच दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। मोबाइल, साइकिल, पर्स, सिलिंडर जैसी सामान की चोरियों के बाद आमजन में चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत है।
पांच दिन पूर्व टाउन क्लब खेल मैदान के मुख्य द्वार पर अपनी साइकिल खड़ी कर वार्ड नंबर छह निवासी अमरनाथ अग्रहरि का लड़का कुछ देर के लिए मैदान में गया। इस बीच दोपहर डेढ़ बजे ही उचक्कों ने साइकिल गायब कर दी। दूसरी घटना 30 जुलाई की रात दो बजे की है। यह घटना सीएचसी में उस समय घटी जब 108 एंबुलेंस के चालक राजेंद्र प्रसाद पटेल नाइट ड्यूटी कर अस्पताल के ऊपरी तल स्थित अपने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उनके जेब में रखे मोबाइल और पर्स में रखे दो हजार रुपये उड़ा दिए। सरकारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब नौ बजे दो लड़के बाइक से आए व दो बजकर 22 मिनट पर चोरी कर चले गए। पीड़ित चालक ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे दिया है। तीसरी घटना 31 जुलाई को रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एजाजुलहुदा के आवास पर घटी। दोपहर करीब तीन बजे भवन स्वामी अपने मकान पर गए तो देखा कि सीढ़ी घर की दीवार टूटी है। कमरे में रखा गैस सिलिंडर व बर्तन गायब है। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गायब सामान की बरामदगी की मांग की है।