फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves, stoning between security forces firing

चोरों, सुरक्षा कर्मियों के बीच पथराव, फायरिंग

Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 03 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल की कोल परियोजनाओं में आतंक का पर्याय बने चोरों ने शुक्रवार की रात भी बीना परियोजना के खदान क्षेत्र में धावा बोलकर हड़कंप मचा दिया। रात 11 बजे के करीब खदान क्षेत्र में पहुंचते ही उनकी सुरक्षा दस्ता से सामना हो गया और दोनों तरफ से सीधी मुठभेड़ शुरू हो गई। पहले कुछ देर तक पत्थरबाजी हुई। इसके बाद फायरिंग का क्रम शुरू हो गया। सुरक्षा दस्ते का दबाव बढ़ता देख चोर भाग निकले। सर्चिंग अभियान में पास की पहाड़ी से कटा केबल भी बरामद किया गया। जिसे गुरुवार की रात चोरी होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन



गुरुवार की रात चोरों के समूह ने शावेल मशीन का बीई-3 का केबल काट लिया था। एतराज पर दो सुरक्षागार्डों को घायल करने के साथ ही कई को बंदी बना लिया था। सुरक्षाकर्मियों से भी मुठभेड़ हुई थी, इसके बाद चोर पहाड़ी के रास्ते भाग निकले थे। बताते हैं कि स्थिति को देखते हुए बीना परियोजना के सुरक्षा अधिकारी एपीएस चौहान शुक्रवार की रात गनमैन वाले दस्ते को लेकर शावेल बी-3 एरिया में मौजूद थे। तभी चोरों का दल फिर से केबल काटने के चक्कर में पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ी तो चोर पत्थर मारने लगे। इधर से भी पत्थरबाजी हुई। करीब बीस मिनट तक पत्थरबाजी के बाद भी चोर पीछे नहीं हटे। इस पर सुरक्षा दस्ता फायरिंग करते हुए आगे बढ़ने लगा चोर पहाड़ी से होते हुए भाग निकले। सुरक्षा अधिकारी एपीएस चौहान का दावा है कि इसके बाद की सर्चिंग में गुरुवार की रात चोरी गई केबल को पहाड़ी से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन



चोर गुरुवार की रात उसे यहीं छिपा गए थे और उनकी मंशा थी कि शुक्रवार की रात वह यहां चोरी के साथ ही, छिपाए गए केबल को भी लेते जाएंगे लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी ने उन्हें विफल कर दिया। उधर, सीओ पिपरी सितांशु यादव ने चोरों पर अंकुश के लिए बीना चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव को निर्देश दे दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed