फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves are in high spirits 40 thousand stolen from a seed store shopkeeper shocked

Sonbhadra : चोरों के हौसले बुलंद, बीज भंडार की दुकान से 40 हजार की चोरी, दुकानदार के उड़े होश

Sun, 22 Dec 2024 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 05:55 PM IST
सार

विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर तिराहा के पास बीज की दुकान में चोरों ने धावा बोलकर चालीस हजार रूपये पार कर दिए। दुकान का मालिक जब दुकान पर पहुंचा तब उसके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान में दाखिल होने के लिए शीट और ईंट को तोड़ डाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

विज्ञापन
Thieves are in high spirits 40 thousand stolen from a seed store shopkeeper shocked
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर रांची-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग के मुड़ीसेमर तिराहे पर शनिवार की रात में सीट तोड़कर बीज की दुकान में घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये नकद रुपये लेकर फरार हो गए। चोरों ने बीज की दुकान का सीमेंट का सीट व दुकान की ईंट तोड़कर अंदर घुसे थे। घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


विंढमगंज थाने में दिए तहरीर में शांति बीज भंडार के मालिक रघुराज मेहता ने बताया कि शनिवार को करीब सात बजे दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए। रविवार को पुनः दुकान खोलने आए तो दुकान खोलने के बाद देखा कि दुकान के पीछे की दीवार की ईंट व सीट टूटा हुआ है। दुकान में रखा करीब 40 हजार रुपये गायब मिला।
विज्ञापन


जिसकी सूचना आसपास के दुकानदारों के साथ ही थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मेन बाजार स्थित  दुकान में हुई चोरी की घटना से अन्य व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त लगाने की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर उपप्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना का मुआयना किया। दुकानदार रघुराज मेहता से चोरी के बाबत गहन पूछताछ की तथा जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed