फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves absconded with cash and jewelery

नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Sun, 07 Mar 2021 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Thieves absconded with cash and jewelery
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरकरा पोखरे के पास चोरों ने बंद मकान को निशाना बनात हुए दो किरायेदारों के कमरे से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। घटना के वक्त मकान में कोई नहीं था। रविवार को किरायेदार कमरे गए तो सामान बिखरा हुआ था। पीड़ितों की सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जानकारी के राबर्ट्सगंज निवासी पारस सोनकर का मकान बरकरा पोखरे के पास स्थित है। उनके मकान में बरवन गांव निवासी महमूद आलम सिद्दीकी व चंदौली निवासी इसरार अहमद परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बुधवार को दोनों परिवार मुख्य गेट पर ताला लगाकर बाराबंकी स्थित देवा शरीफ मजार गए हुए थे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब वे वापस लौटे तो दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने पूरे घर को खंगाल कर नकदी और सामान ले गए। पीड़ित महमूद आलम सिद्दीकी ने बताया कि चोर उनके कमरे से चोरों ने 49 हजार नकद जो इलाज के लिए रखा गया था और सोने का एक कान की झाली, दो मंगलसूत्र, चांदी की एक पायल, सोने का एक मांग टीका उठा ले गए हैं। वहीं इसरार अहमद ने बताया कि उनके कमरे से 18,000 नकद सोने का चेन, कान का झुमका, चांदी की एक जोड़ी पायल ले गए। इस संबंध में हल्का दारोगा अशोक यादव का चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed