फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thick crack near siphon, canal closed

साइफन के पास मोटी दरार, बंद की गई नहर

Mon, 06 Sep 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Thick crack near siphon, canal closed
रामगढ़ क्षेत्र के कर्मनाशा कट नहर के साइफन में पड़ी दरार - फोटो : SONBHADRA
रामगढ़। नहरों की पेट्रोलिंग के दौरान नहर विभाग की लापरवाही सामने आई है। कर्मनाशा कट नहर के तीसरे साइफन के पास सोमवार को बड़ी दरार देखी गई। सूचना पाकर विभागीय अफसरों ने आनन-फानन में नहर बंद करा दी है। धान की खेती के लिए नहर के पानी के भरोसे बैठे किसानों की मुश्किल बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

नहरों की मरम्मत और देखभाल के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, बावजूद हर साल पानी छोड़ते ही नहर कहीं न कहीं टूट जाती है। चार दिन पूर्व बभनगवां गांव के पास कूड़ा रजवाहा टूट गई थी। अब सोमवार की सुबह कर्मनाशा कट नहर सिलहट गांव के तीसरे साइफन की उत्तर पटरी पर लगभग 12 फीट चौड़ा दरार देखा गया। सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना विभाग को दी। आनन-फानन में नहर बंद कराई गई। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण धान की फसल को सिंचाई की जरूरत है। किसान इसके लिए नहर में पानी आने की आस लगाए बैठे हैं। अब फिर से नहर बंद होने के कारण टेल के किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। इस बारे में सहायक अभियंता राजीव प्रसाद ने बताया कि नहर बंद कर दी गई है और तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जा रहा है, दो दिन में नहर चालू करा दी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed