फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thermal scanning of 350 workers reached in the districtThermal scanning of 350 workers reached in the district

जिले में पहुंचे 350 श्रमिकों की गई थर्मल स्कीनिंग

Fri, 15 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Thermal scanning of 350 workers reached in the districtThermal scanning of 350 workers reached in the district
सोनभद्र। लॉकडाउन के दौरान गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों का सिलसिला अब भी जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में करीब 350 लोग जिले में आए। इनमें से 14 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही 28 लोगों की रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। अब तक 563 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 513 की रिपोर्ट आई है। इसमें से 512 की रिपोर्ट निगेटिव और एक पाजिटिव मिली है। इस बीच शुक्रवार को करीब 150 लोगों को रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर रवाना किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाहर से आए सभी लोगों को राशन किट देकर उन्हें घर भेजवा दिया।
विज्ञापन

गैर प्रांतों एवं जिलों से श्रमिकों का सिलसिला कम नहीं हो रहा। बृहस्पतिवार की सांय चार बजे से शुक्रवार की सांय चार बजे तक बाहर से जिले में करीब 350 श्रमिक पहुंचे। इन सभी लोगों का जिला अस्पताल, आरआर पालिटेक्निक कॉलेज हिंदुआरी, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबट्र्सगंज, डायट परिसर उरमौरा समेत अन्य जगहों पर थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की गई। इनमें से 14 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही 28 लोगों की रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। अब तक 563 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 513 की रिपोर्ट आई है। इसमें से 512 की रिपोर्ट निगेटिव और एक पाजिटीव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed