फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There was silence in the tehsils, less complaints came

तहसीलों में पसरा सन्नाटा, कम आए फरियादी

Sat, 01 Jan 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
There was silence in the tehsils, less complaints came
ओबरा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते डीएम टीके शिबु। - फोटो : SONBHADRA
तहसीलों में पसरा सन्नाटा, कम आए फरियादी
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर अफसर करते फरियादियों का इंतजार
ओबरा में सिर्फ 22 और दुद्धी में 25 मामले आए
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को ठंड का असर रहा। कड़ाके की ठंड में सभी तहसीलों में गिनती के फरियादी पहुंचे। लिहाजा अधिकारी भी समय पास करते नजर आए। डीएम ने सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। पूर्व के मामलों की भी समीक्षा की।
डीएम टीके शिबू ने ओबरा तहसील में शिकायतें सुनीं। यहां कुल 22 मामले आए। इसमें दो का त्वरित निस्तारण किया गया। अन्य तीन मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। शेष 17 मामले संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया गया। डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। समाधान के बाद फरियादी से संतुष्टि भी जानें, ताकि शिकायत दोबारा न आए। इस मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में एडीएम नमामि गंगे आशुतोष और एएसपी विनोद सोमनवर की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई हुई। उधर, दुद्धी में एडीएम राकेश सिंह के समक्ष 25 मामले आए। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों में संयुक्त टीम गठित कर भेजी गई। इस मौके पर सीओ रामाशीष यादव, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
धान लदी ट्राली खड़ी कर किसानों ने जताया विरोध
दुद्धी। धान खरीद न होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। तहसील परिसर में धान लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर किसानों ने विरोध जताया। खरीद व्यवस्था के प्रति नाराजगी प्रदर्शित की। तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। किसानों को शीघ्र खरीदारी का हवाला देकर वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed