{"_id":"602fcea88ebc3ee94e4c59c3","slug":"there-is-a-difference-between-the-words-and-actions-of-the-central-government-sonbhadra-news-vns575575648","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की कथनी और करनी में है फर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की कथनी और करनी में है फर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चतरा की ओर से शुक्रवार को सिल्थम पटना के शिव मंदिर पर किसान चौपाल लगाई गई। इसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम राज सिंह गोंड ने कहा कि इस सरकार के कथनी और करनी में फर्क है। आज तक किसानों का धान हाट शाखा के बाहर बड़ा हुआ है। सरकार उसकी खरीद नहीं कर पा रही है।
राजेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के नीति और नीयत में खोट है। यह देश को हिंदू मुसलमान में और किसान को लघु और सीमांत में बांटने का काम शुरू से ही कर रही। हद तो तब हो गई जब किसानों की जमीन भी उद्योगपतियों को सौंपने का कानून लेकर आई। कांग्रेस का कार्यकर्ता इस काले कानून का पुरजोर विरोध करेगा। सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि आम जनमानस के रक्षा, सुरक्षा व विकास के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा ने की। इस दौरान धीरज पांडेय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, विमला देवी, आशुतोष दुबे, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, शैलेंद्र चौबे, रामानंद पांडेय, गुंजन श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन मोहर मनी पाठक ने किया।