फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft of lakhs of rupees including cash and jewelery at three places in a single night

Sonebhadra News: एक ही रात में तीन स्थानों पर नकदी-आभूषण सहित लाखों की चोरी

Tue, 19 Mar 2024 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs of rupees including cash and jewelery at three places in a single night
चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारकुंडी के ओबरी टोले में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों से नकदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ओबरी गांव निवासी दीनदयाल देव पांडेय पुत्र के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख दस हजार रुपये नकदी, सोने की चेन व अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी हुए। घर वाले अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। सुबह आवास पहुंचे तो मकान के अंदर का सामान बिखरा देख हैरान रह गए। घटना की तत्काल सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। इसी रात में पास में ही रहने वाली सलमा खातून के घर में चोरों ने घुसकर हजारों की नकदी समेत आभूषण चुरा लिया। इसके बाद चोर बगल के मो. असगर टायर मिस्री की दुकान में लोहे की रीम, कंप्रेशर मशीन, प्रेशर जक समेत अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। इससे पूर्व ओबरी टोला और अंवई टोले में लाखों की नकदी समेत सोने के आभूषण की चोरी हो चुकी है। इसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द चाेरियों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed