{"_id":"6adc9674d4092b5b940bee50","slug":"theft-at-maa-sharda-temple-in-sonbhadra-idol-of-laddu-gopal-and-a-silver-flute-go-missing-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शारदा मंदिर में चोरी: लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की बांसुरी गायब; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शारदा मंदिर में चोरी: लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की बांसुरी गायब; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदिग्ध
Sat, 24 Oct 2026 04:59 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:59 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में मां शारदा मंदिर में चोरी की घटना हुई। चोर तीन ताले तोड़कर गर्भगृह में घुसे। चोरों ने लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की बांसुरी गायब कर दिया। उधर, सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोगों के दिखने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में मां शारदा शक्ति मंदिर में शुक्रवार रात चोरी से खलबली मच गई। चोर मुख्य गेट और गर्भगृह समेत तीन ताले तोड़कर अंदर घुसे और गोविंद भगवान के गर्भगृह से करीब 35 से 40 वर्ष पुरानी पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की बांसुरी ले गए। माता रानी के गर्भगृह का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
मंदिर समिति के सदस्य उमाशंकर अग्रहरि के अनुसार सुबह करीब पौने पांच बजे चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के अंदर सामान बिखरा मिला और छत की ओर खुलने वाला दरवाजा भी टूटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
समिति के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 12:42 बजे दो संदिग्ध गर्भगृह का ताला तोड़ते दिखे हैं। समिति ने उनकी पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्य चौराहे और पुलिस बूथ के पास हुई वारदात से रात्रि गश्त पर सवाल उठे हैं। ओबरा एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।