फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft at kiosk center solved

Sonebhadra News: कियोस्क सेंटर में हुई चोरी का खुलासा , 50 हजार की बाइक और 95 हजार रुपये में खरीदी सेकेंड हैंड कार

Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Theft at kiosk center solved
सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में बीते दिनों एक कियोस्क सेंटर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चोरी की रकम से बाइक व कार खरीदा था। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के मझौली स्थित कियोस्क सेंटर की है।
विज्ञापन

मझौली निवासी रामजनम बैस ने पांच सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि कियोस्क सेंटर की दुकान खोलने पर काउंटर में रखी नकदी गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बैग में रखी नकदी चोरी होने की बात सामने आई। थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।उनकी पहचान बड़ोखर निवासी लखराम उर्फ पिंटू बियार (32) और नीरज कुमार साकेत (21) के रूप में हुई। आरोपियों ने चोरी की रकम में से 50 हजार रुपये खर्च कर नई बाइक खरीदी। वहीं, करीब 95 हजार रुपये में सेकेंड हैंड सफेद रंग की टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed