फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The young man whose murder case was registered, he was found alive

जिस युवक की हत्या का दर्ज था मुकदमा, वह जिंदा मिला

Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The young man whose murder case was registered, he was found alive
चैरी गांव में युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज था, वह मप्र के कटनी में मिला। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची। उससे पूछताछ करने के साथ झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी लक्ष्मीनिया देवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके पुत्र मोहरलाल को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर मोटरसाइकिल छीन लिया और उसकी हत्या कर लाश छिपा दी है। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर म्योरपुर पुलिस ने छह दिसंबर को हत्या, मारपीट, बलवा, लूट सहित अन्य धाराओं में चैरी गांव के रामनेवाज, फूलकुंवरी, मुन्नी देवी, रामसुभग व रामलल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को युवक के जिंदा होने और मध्यप्रदेश में छिपे होने की जानकारी हुई। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की शाम कटनी से युवक को बरामद किया और देर शाम थाना ले आई। पुलिस सूत्रों की मुताबिक युवक के पास से 14 मोबाइल नंबर भी मिले हैं। इन्हीं के इस्तेमाल से वह अपनी मां से बात करता रहता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी जांच की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed