{"_id":"647a19232e873dab2e09f716","slug":"the-young-man-went-out-for-a-ride-with-the-bike-he-wedding-sonbhadra-news-c-20-1-234438-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी में मिली बाइक लेकर घूमने निकला युवक, हादसे में टूटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी में मिली बाइक लेकर घूमने निकला युवक, हादसे में टूटा पैर
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में घायलों का उपचार हुआ।
पहली घटना में घायल संजय (25) निवासी सिरसाई को बृहस्पतिवार रात एंबुलेंस से सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को संजय की शादी हुई है। शादी में उसे नई बाइक मिली है। बृहस्पतिवार की रात मोहल्ले के बच्चों के साथ घूमने निकला था। फुलवारी गांव में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इस घटना में बच्चों को चोट नहीं लगी। बाइक चला रहे संजय को गंभीर रूप से चोट लग गई। उसके सिर में चोटें आईं हैं और उसका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। सीएचसी में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना बृहस्पतिवार देर शाम घोरावल से सटे यूपी एमपी की सीमा के पास झरकटा घाटी मार्ग पर हुई। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के तमई गांव निवासी निहोर (62) को तेज गति बाइक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे घायलवस्था में घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोरुखाड़ ग्राम पंचायत में रोड से सटे इमली के पेड़ से टकराकर कोलिनडूबा गांव निवासी बाइक सवार पवन कुमार (15) घायल हो गया। वह अपने दादा राम लगन के साथ घर से दुद्धी की तरफ जा रहा था। जोरूखाड़ के पास साइकिल सवार लवलेश कुमार को टक्कर मारते हुए बाइक सड़क किनारे इमली के पेड़ में टकरा गई। हादसे में दादा-पोता व साइकिल सवार को चोट आई। उन्हें दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सलखन गैस गोदाम के समीप शुक्रवार की सुबह प्लाई लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। राबर्ट्सगंज से प्लाई लेकर पिकअप अनपरा की ओर जा रहा था। सलखन में गैस गोदाम के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से सोनू जायसवाल का सिर फट गया। विनोद कुमार की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। चालक गनेश यादव (28) निवासी निपराज को हल्की चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।