फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The wound will heal on migrants

विस्थापितों के जख्म पर लगाएंगे मरहम

Sun, 31 May 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sun, 31 May 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
The wound will heal on migrants
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सोमवार को अमवार पहुंच रहे हैं। वह यहां कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य देखेंगे और विस्थापितों से वार्ता करेंगे। मंत्री के आगमन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जबकि प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, डीएम संजय कुमार और एसपी शिवशंकर यादव समेत कई अफसरों ने अमवार में डेरा डाल दिया है। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा होने के नाते यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य जोरों पर है। साथ ही विस्थापितों को पुनर्वासित करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पिछले कुछ माह में विस्थापितों और पुलिस के बीच मांगों को लेकर झड़प भी हुई थी। इसके बाद प्रशासन की पहल पर विस्थापितों की मांगों को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के समक्ष भेजा गया था। समझा जा रहा है कि इन्हीं मुद्दों को सुलझाने और विस्थापितों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए शिवपाल यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन


उनके आगमन की तैयारी अमवार में पूर्ण कर ली गई है। सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल, जिलाधिकारी संजय कुमार, एसपी शिवशंकर यादव, सीडीओ महेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता आनंद मोहन, केबी द्विवेदी, मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव, एक्सईएन विजय कुमार श्रीवास्तव ने अमवार में ही डेरा डाल दिया है। अफसर लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।  जिला प्रशासन ने 300 फीट लंबा और 72 फीट चौड़ा पंडाल बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमवार में ही हेलीपैड का भी निर्माण पूर्ण हो चुका है। डीएम संजय कुमार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव सोमवार की सुबह करीब नौ बजकर दस मिनट पर अमवार पहुंचेंगे। उधर सपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने नेता के आगमन को सफल बनाने की तैयारी पूर्ण कर ली है। सपा जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, महासचिव विजय यादव, इश्तियाक खां समेत अन्य नेता तैयारियों को पूर्ण करने में लगे रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed