फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The water is deep here, don't bathe, you will drown... saying this he chased the children away and drowned himself

Sonebhadra News: यहां पानी गहरा है, मत नहाओ डूब जाओगे... कहकर बच्चों को भगाया, खुद डूब गया

Sun, 13 Apr 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The water is deep here, don't bathe, you will drown... saying this he chased the children away and drowned himself
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतेरीटोला में बंधी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना से पहले उसने खुद वहां नहा रहे छोटे बच्चों को गहराई ज्यादा होने के कारण भगा दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। पतेरीटोला गांव निवासी राजकुमार (55) शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे घर के पास स्थित बंधी में नहाने गया था। वहां पहले से छोटे बच्चे नहा रहे थे। राजकुमार ने बच्चों को यह कहते हुए भगा दिया कि चले जाओ नहीं तो पानी गहरा है, डूब जाओगे। इसके बाद अकेले नहाने लगा और थोड़ी देर में गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसको खोजने लगे। काफी कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि रात लगभग दो बजे राजकुमार का शव बंधी से मिला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed