{"_id":"7bad3f147ef3a912372d3caf5cf00c09","slug":"the-villagers-blew-effigy-of-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्राचार्य का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्राचार्य का पुतला फूंका
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज गेट पर चल रहा छात्रों के धरना का समर्थन करते हुए शुक्रवार को खैरटिया के ग्रामीणों ने प्राचार्य का पुतला दहन कर विरोध जताया।
कहा कि ओबरा, चोपन, डाला, चुर्क, एवं गुर्मा से इंटर पास छात्रों को स्नातक कक्षा के प्रवेश में मिलने वाले अधिभार 25 अंक समाप्त किया जाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्र आकाश केशरी ने बताया कि अधिभार समाप्त करने से गांवों में रहने वाले छात्रों का ज्यादा नुकसान हुआ है। प्राचार्य के मनमानी रवैया से गरीब छात्रों को नुकसान हुआ है।
इसलिए अधिभार की बहाली होनी चाहिए। पुतला जलाने वालों में अमरेश यादव, यशवंत यादव, संतोष प्रजापति, शिवदत्त दूबे, जयप्रकाश शामिल रहे।
उधर आठवें दिन छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी नामित ज्ञापन थानाध्यक्ष ओबरा को सौंप कर कार्रवाई की मांग किया। धरने के समर्थन में सुशील मिश्रा संग्राम, मोहम्मद तौफीक, आकाश जायसवाल, पवन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को वैश्य समाज एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती बनाने की रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा ओबरा पीजी कालेज में अधिभार बहाल होना चाहिए। कहा कि छात्रों के हित को देखते हुए अधिभार बहाल किया जाए। इस मौके पर राजीव सोनी, राजेश केशरी, विद्याशंकर गुप्ता, सुरज गुप्ता, बलराम सोनी, अमरनाथ उपस्थित रहे।