फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The victory of Kargil is a symbol of the indomitable courage and bravery of the brave soldiers

Sonebhadra News: कारगिल की जीत वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक

Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The victory of Kargil is a symbol of the indomitable courage and bravery of the brave soldiers
भाजपा ने कारगिल विजय दिवस पर पुसौली स्थित एक महाविद्यालय में संगोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल की जीत वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कैप्टन वीके मिश्रा, लांस नायक रामश्रृंगार, हवलदार केके गिरी, सूबेदार मानिकचंद्र, सिपाही धर्मवीर सिंह, सदानंद यादव का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी ने कहा कि 26 जुलाई का यह दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। आज ही के दिन 1999 में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए कारगिल की दुर्गम चोटियों पर घुसपैठ करने वाले दुश्मनों को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कारगिल युद्ध में विषम परिस्थितियों मे हमारे जवानों ने अभूतपूर्व बलिदान देकर जिस तरह से पाकिस्तान को खदेड़ा उनका जितना भी सम्मान किया जाए वह कम है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर गर्व है, जो हर पल हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं ताकि हम चैन की नींद सो सकें। संगोष्ठी को अनुसूचित आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में नागेश्वर देव पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अखिलेश मिश्रा, कृष्णमुरारी गुप्ता, ओमप्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक कमलेश चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed