{"_id":"61fc1a40177ee10ce06effd1","slug":"the-victim-her-son-and-the-accused-will-have-a-dna-test-sonbhadra-news-vns6368197183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता, उसके बेटे और आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता, उसके बेटे और आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक और किशोरी का झगड़ा मासूम के लिए मुसीबत बनने लगा है। अब जेल में निरुद्ध आरोपी युवक की अर्जी पर कोर्ट ने उसका, पीड़िता और उसके बेटे का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल मेें चोपन एसओ केके सिंह ने तीनों का मेडिकल करवाने के साथ ही डीएनए टेस्ट करवाने की औपचारिकताएं पूरी कराई।
पुलिस के अनुसार कुछ माह पूर्व चोपन थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसके गांव का रहने वाले शादीशुदा युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। वह जब भी शादी के लिए कहती तो वह टाल मटोल करने लगता था। इसी बीच वह युवक के बच्चे की मां बन गई। इसके बावजूद युवक ने शादी नहीं की। युवक कहना था कि वह उसका बच्चा नहीं है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। आरोपी का कहना है कि किशोरी ने उस पर झूठा आरोप लगाया है। अब उसकी अर्जी पर कोर्ट ने उसका, पीड़िता और बेटे का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में चोपन एसओ केके सिंह और दारोगा त्रिभुवन राय ने कोट के आदेश पर आरोपी युवक, पीड़िता और बच्चे के डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया को पूरी करवाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।