फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The upper caste community protested demanding the arrest of the main accused of beating the youth.

Sonebhadra News: युवक को पीटने के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सवर्ण समाज का चक्काजाम

Sun, 07 Jul 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The upper caste community protested demanding the arrest of the main accused of beating the youth.
सोनभद्र। ऊंचडीह गांव में पेड़ काटने को लेकर झगड़े में युवक की पिटाई और उसका वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को सवर्ण समाज के लोग सड़क पर उतर आए। 24 घंटे की मोहलत बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर बढ़ौली चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक सवर्ण समाज के लोग सड़क पर बैठे रहे। इससे शहर के मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कई स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। उसमें सवार बच्चे जल्दी घर जाने के लिए परेशान रहे। बाद में पुलिस ने वाहनों को दूसरे मार्ग से निकलवाया। एडीएम सहदेव मिश्र ने 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव का वीडियो चार दिन पहल वायरल हुआ था। इसमें अनुसूचित जाति के कुछ लोग अमितेष पांडेय को पकड़कर लात-घूसों और चप्पल से पीट रहे थे। उससे एससी-एसटी उत्पीड़न के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, मगर मुख्य आरोपी के न पकड़े जाने से आक्रोशित सवर्ण समाज के लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। धरने में सभी दलों के लोग थे। तब एएसपी टीएन त्रिपाठी ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। समय सीमा बीतने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज लोग शनिवार को दोपहर में फिर कोतवाली पर एकत्रित हुए और वहां से बढ़ौली चौराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर एएसपी टीएन त्रिपाठी, सीओ डॉ. चारू द्विवेदी, कोतवाल सत्येंद्र राय सहित भारी फोर्स पहुंच गई। लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। अपराह्न तीन बजे एडीएम सहदेव मिश्र पहुंचे। वार्ता कर आश्वासन दिया कि 48 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शन में संतोष शुक्ला, टोनी पांडेय, सत्यम पांडेय, आनंद शुक्ल, अमित चौबे, शशांक मिश्रा, धीरज पांडेय, हर्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---

अंकल मुझे घर जाना है, बस जाम में फंसी है, कैसे जाऊं...

सवा एक बजे लोगों ने बढ़ौली चौराहे पर बीच सड़क धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों के प्रदर्शन से सर्विस लेन की पूरब पटरी से आवागमन अवरुद्ध हो गया। वाहनों की लंबी कतार लगी है। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ स्कूली बस भी जाम में फंस गए। बस में सवार बच्चे उमसभरी गर्मी में हलकान रहे। जाम में फंसी बस को न निकलता देख कई बच्चे नीचे उतरकर खुद से घर जाने का रास्ता देखने लगे। वह लोगों से पूछ रहे थे कि उनकी बस जाम से कैसे निकलेगी। बाद में पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed