फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The university will monitor the B.Ed entrance exam with the help of AI

Sonebhadra News: एआई की मदद से बीएड प्रवेश परीक्षा में विवि करेगा निगरानी

Fri, 30 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The university will monitor the B.Ed entrance exam with the help of AI
सोनभद्र। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। विवि के निर्देशों से अवगत कराते हुए केंद्राध्यक्षों का इसका कड़ाई से पालन करने और किसी तरह की शिथिलता ने बरतने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

एडीएम सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिस्टि्रक्ट नोडल कोऑर्डिनेटर प्राे.प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में तीन केंद्रों पर 1236 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्र पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी है। इसके लिए केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अपने दायित्वों को अच्छे से समझ लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की चूक न हो। बताया कि परीक्षा बुंदेलखंड विवि आयोजित कर रहा है। एआई के माध्यम से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अभ्यर्थियों की ली जानी है। विवि खुद इसकी निगरानी करेगा। सभी कमरों में लगे सीसी टीवी कैमरों के जरिये भी निगाह बनी रहेगी। परीक्षार्थियों को सिर्फ वही सामग्री लेकर केंद्र में प्रवेश करने देना है, जो एडमिट कार्ड पर दर्ज है। किसी तरह की दुविधा होने पर केंद्राध्यक्ष या नोडल अधिकारी से संपर्क करें। परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना है। इसके अनुसार व्यवस्था करा ली जाय। बैठक में डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed