{"_id":"87291006122ef043d679bd7dfd32e2e2","slug":"the-training-of-personnel-in-1600-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने गुरुवार को राबट्र्सगंज स्थित मंडी समिति में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के मतदान कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में निष्पक्ष एवं सकुशल चुनाव संपन्न कराने का आह्वान किया। पहले दिन एक हजार छह सौ मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
डीएम ने कार्मिकों का आह्वान किया कि वे मतदान प्रक्रिया के दौरान अपने ड्यूटी क्षेत्र में किसी प्रत्याशी/उम्मीदवार या राजनीतिक दल आदि का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने टीम भावना से चुनाव को संपन्न कराने की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सभी पहलुओं की भलि-भांति जानकारी प्राप्त कर ली जाए। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह व अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने प्रशिक्षण संबंधी बारीकियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण को प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण आरएल मौर्या, अरविंद मौर्या आदि ने विस्तार से चुनाव की तैयारियों से लेकर चुनाव सामग्री को प्राप्त करने, मिलान करने, प्रस्थान के बाद चुनाव के एक दिन पूर्व के शाम/रात्रि में सभी दस्तावेजों को दोबारा मिलान करने, मतदान के दिन सुबह एजेंट नियुक्त करने, मतदान कराने व मतदान के लिए विकल्प की पुष्टि करने, मतदान के बाद बैलेट बाक्स की सीलिंग, मतदान स्थल से मत पेटियों को जमा करने आदि के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों के उठाए गए सवालों का शंका समाधान किया गया।