फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The trade union, meeting the coal minister, expressed displeasure over the delay in the wage agreement

कोयला मंत्री से मिलकर मजदूर संघ ने वेतन समझौते में हो रहे विलंब पर जताई नाराजगी

Wed, 09 Mar 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
The trade union, meeting the coal minister, expressed displeasure over the delay in the wage agreement
नई दिल्ली में बैठक के बाद कोयला मंत्री को अंगवस्त्र देते बीएमएस के नेता। - फोटो : SONBHADRA
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (भामसंघ) प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलकर 11वें वेतन समझौते के विलंब पर नाराजगी जाहिर की। मजदूर नेताओं की मुलाकात मंत्री के निवास पर हुई। इस दौरान आयोजित बैठक में कोयला उद्योग एवं कामगार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य मुद्दा कोयला कामगारों के 11वें वेतन समझौते में हो रहा विलंब रहा। इस दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस कोलकाता से नागपुर से होते हुए काजिंपेठ (तेलंगाना) तक किए जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

घाटे के नाम पर अंडरग्राउंड खदानों को बंद करने की नीति पर अंकुश लगाने, कोयला उद्योग में ठेका मजदूरों की स्थिति में सुधार लाने के संबंध में नेताओं ने मंत्री से चर्चा कीा। इस दौरान कोयला क्षेत्र के सीएमपीएफ घोटाले का मसला उठाया गया। नेताओं ने मंत्री से मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कराने की बात दोहराई। नेताओं ने दावा किया कि सभी विषयों को कोयला मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए जल्द अमल का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से कोल उद्योग प्रभारी के. लक्ष्मी रेड्डी, अभाखमसंघ के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंग राठौर, महामंत्री सुधीर घुरडे, कार्याध्यक्ष महेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अशोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष मूर्ति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed