{"_id":"626439b65de99b4ecf78472e","slug":"the-teenager-wanted-to-get-married-forcibly-in-rajasthan-the-team-freed-him-sonbhadra-news-vns6499181197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की जबरन राजस्थान में कराना चाह रहे थे शादी, टीम ने मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की जबरन राजस्थान में कराना चाह रहे थे शादी, टीम ने मुक्त कराया
विज्ञापन
दुद्धी। पैसे की लालच में नाबालिग बेटी पर राजस्थान निवासी दोगुनी उम्र के व्यक्ति से शादी करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची महिला कल्याण विभाग की टीम ने किशोरी को उसके माता-पिता के चंगुल से मुक्त कराया। किशोरी को बाल संरक्षण टीम की सुपुर्दगी में दिया गया है। टीम मामले की जांच कर रही है।
महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी को आदिवासी बहुल दुद्धी के एक गांव में किशोरी (16) की मर्जी के बगैर उसकी शादी राजस्थान के किसी अधिक उम्र के व्यक्ति से किए जाने की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल जिला प्रोबेशन विभाग को सूचना दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, साधना मिश्र व जिला बाल संरक्षण इकाई के शेषमणि दुबे की टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने जब किशोरी से संपर्क किया तो उसने पैसे की लालच में राजस्थान में शादी कराए जाने के लिए दबाव बनाए जाने की जानकारी दी। टीम किशोरी को लेकर थाने पहुंची। काफी देर तक काउंसिलिंग के बाद उसने अपने माता-पिता के साथ रहने से इंकार कर दिया। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी ने बताया कि किशोरी पर शादी के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा था। किशोरी की मर्जी के अनुसार उसे फिलहाल बाल संरक्षण इकाई को सौंपा गया है। वहां से बाल कल्याण समिति के समक्ष मामले को रखा जाएगा। किशोरी को बालिका गृह में रखे जाने पर समिति निर्णय करेगी। सीओ आशीष मिश्र ने बताया कि लड़की के परिजनों से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई थाने पर नहीं आया। मामले को जिला प्रोबेशन विभाग को सुपुर्द किया गया है। आगे की कार्रवाई उन्हीं के माध्यम से की जा रही है। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।