फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The team ran 120 kms on a fake complaint

Sonebhadra News: फर्जी शिकायत पर 120 किलोमीटर दौड़ी टीम

Thu, 17 Jul 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The team ran 120 kms on a fake complaint
शक्तिनगर। फर्जी शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम बृहस्पतिवार को 120 किलोमीटर दौड़ गई। शिकायत झूठी मिलने पर टीम को ग्रामीणों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। अफसर फर्जी शिकायत करने वाले के खिलाफ सुसंगत कार्रवाई का आश्वासन देकर हट लिए। मामला शक्तिनगर के चिल्काडांड गांव का है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव के ही एक व्यक्ति ने दुर्भावना वश एक ग्रामीण व सरकारी मुलाजिम के घर को केंद्र बनाकर नशाखोरी की शिकायत की थी। इसी शिकायत पर आबकारी विभाग के अफसर स्थानीय पुलिस के साथ चिल्काडांड गांव पहुंच गए। टीम के धमकने की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। टीम के हाथ कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं लगी। इस पर ग्रामीण भड़क गए। उनका कहना था कि शिकायत पर आबकारी विभाग को होमवर्क करना चाहिए था। टीम की इस तरह की गतिविधि सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। आबकारी निरीक्षक रवि नंदन ने फर्जी शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत नियम के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आईजीआरएस पर दूसरी बार की शिकायत पर टीम पहुंची थी। सूचना फाल्स निकली। शिकायतकर्ता से इस संदर्भ में साक्ष्य तलब किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed