फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The tableau of Radha-Krishna and Bholenath decorated

राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की सजी झांकी, भक्तों ने लगाए जयकारे

Thu, 18 Feb 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
The tableau of Radha-Krishna and Bholenath decorated
विंढमगंज। सलैयाडीह ग्राम पंचायत में मां संतोषी मंदिर परिसर में लिटिल बिंदास क्लब की ओर से वसंत पंचमी पर मिर्जापुर से आए कलाकारों ने मां सरस्वती के प्रतिमा के पास झांकी की मनमोहक प्रस्तुति दी। शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव और भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के अध्यापक नीरज केसरी ने किया।
विज्ञापन

बुधवार की रात विंढमगंज कोन मार्ग पर स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास संतोषी माता मंदिर के प्रांगण में लिटिल बिंदास क्लब ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर रखे गए सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष भक्ति जागरण कराया। यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव ने कहा कि वसंत पंचमी के पावन पर्व से जहां वातावरण वसंती हो जाता है, वहीं मां सरस्वती की पूजन अर्चन करने से बुद्धि विवेक में बढ़ोतरी होती है। मिर्जापुर से आए देवी जागरण के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की झांकी पर श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। विशिष्ट अतिथि प्रभात कुमार लिटिल बिंदास क्लब के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशु सिंह व्यवस्थापक रुपेश प्रजापति, राहुल सिंह के साथ-साथ कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, विकास कुमार, मुरारी प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, अनुराग प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed