फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The sun faded in the face of cold winds, people shivered.

Sonebhadra News: सर्द हवाओं के आगे फीकी पड़ी धूप, ठिठुरे लोग

Sun, 07 Dec 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The sun faded in the face of cold winds, people shivered.
राबट्सगंज ग्रामीण क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग।संवाद
सोनभद्र। सर्द हवा चलने से जिले के तापमान में गिरावट आई है। इससे सुबह-शाम की गलन बढ़ गई है। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में मामूली बढ़त दर्ज हुई, मगर सर्द हवाएं चलने के कारण कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क की तरफ से जारी बुलेटिन में शनिवार को न्यूनतम पारा 8.0 डिग्री सेल्सिय और अधिकतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम पारा 7.5 और अधिकतम पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।बृहस्पतिवार केा न्यूनतम पारा 11.2 और अधिकतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 0.5 और अधिकतम पारा में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन

तापमान में मामूली बढ़त तो दर्ज हुई, मगर गलन से राहत नहीं मिली। शनिवार को दिन में धूप निकला, जिससे गलन से थोड़ी राहत मिली। मगर सुबह और शाम को गलन काफी बढ़ा हुआ है। ठंड बढ़ने से शाम ढलते ही ग्रामीण सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। उधर, नगर पालिका प्रशासन की तरफ से ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के लिए रात में विश्राम के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित स्थाई रैन बसेरा में व्यवस्थाएं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि रैन बसेरा में 50 व्यक्तियों के रात में ठहरने की व्यवस्था है। रैन बसेरा में बेड, रजाई, गद्दा, चादर, पेयजल, शौचालय, अलाव, केयर टेकर आदि की व्यवस्था की गई है। ईओ मुकेश कुमार ने लोगों से अपील की गयी है कि ठंड में खुले में न सोए। रात में विश्राम के लिए आश्रय गृह/रैन बसेरा का लाभ उठायें।
---
चट्टी-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग
रेणुसागर। क्षेत्र में दो दिन में अचानक ठंड बढ़ी है। शनिवार की सुबह से नगर क्षेत्र में सर्द हवाए एवं ठिठुरन से लोग घरो से कम निकले। ठंड को देखते हुए कई विद्यालय समय मे बदलाव किए हैं। ठंड में वृद्धि के बाद भी औड़ी चौक, सिंगरौली जिप स्टैंड, काशी मोड बस स्टैंड, अनपरा मोड़ पर अलाव नहीं जलाया जा सका है।

इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। अनपरा से वाराणसी जा रहे यात्री विनय मिश्रा, रतन गुप्ता, आशीष गोयल, नीता पटेल का कहना है कि अनपरा नगर प्रशासन को क्षेत्र के मुख्य चट्टी-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed