{"_id":"681cebe3a6d1af9b28060031","slug":"the-student-council-praised-the-armys-action-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128078-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विद्यार्थी परिषद ने सेना की कार्रवाई को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विद्यार्थी परिषद ने सेना की कार्रवाई को सराहा
विज्ञापन
सोनभद्र। पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सेना की जवाबी कार्रवाई का स्वागत किया।
कहा कि इससे भारत की कूटनीतिक परिपक्वता, सैन्य अनुशासन एवं अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
परिषद के काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की रणनीतिक सूझबूझ, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आतंकवाद के विरुद्ध यह निर्णायक कदम स्पष्ट करता है कि आज का भारत केवल सहन नहीं करता, बल्कि निर्णायक जवाब देने में भी सक्षम है। प्रांत सह मंत्री शशांक मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध हमारे दृढ़ संकल्प और सुरक्षा बलों की वीरता का प्रतीक है। आतंकवादियों को जो कड़ा और निर्णायक प्रतिकार मिला है, वह पूरे देश को विश्वास दिलाता है कि भारत की धरती पर आतंक के लिए कोई स्थान नहीं है। हम अपने वीर सैनिकों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हैं।