{"_id":"8aaefba5545a402913fca965f006bf6b","slug":"the-strong-impact-of-mega-artists-auditioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा आडिशन में कलाकारों ने दी तगड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा आडिशन में कलाकारों ने दी तगड़ी टक्कर
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबरा में चल रहे इंटरनेट रियालिटी शो ताल सीजन-12 के मेगा आडिशन के दूसरे सत्र में ग्रुप वर्ग में तगड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। जिले समेत अन्य जगहों से आए दर्जनों ग्रुपों ने जबरदस्त तालमेल और कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए अपना दावा ठाेंका।
प्रतिभा संस्था द्वारा स्थानीय अधिकारी क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 15 ग्रुपों ने मेगा आडिशन में जगह बनाई थी। सबसे पहले रेणुसागर से आए जेसीज डांस क्लब के बच्चों ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
उसके बाद राबर्ट्सगंज से आए सी रॉक डांस अकादमी के बच्चों ने रकत-चरित्र गीत पर जोशीला प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसके बाद नैनीताल के सागर डांस अकादमी एवं इलाहाबाद के मैक्स डांस अकादमी ने शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के ग्रुप ‘ए’ वायरस डांस ग्रुप ने मेरी मां गीत पर भावुक नृत्य किया।
विज्ञापन
इसके अलावा राबर्ट्सगंज के स्काई डांस ग्रुप, चोपन के सुपर स्ट्राइकर डांस और ओबरा के आर्यन डांस ग्रुप ने भी निर्णायक मंडल का ध्यान अपनी ओर खींचा। निर्णायक मंडल में वाराणसी के अंकित कुमार एवं रिक्कू राज शामिल थे। कार्यक्त्रस्म का निर्देशन संजय यादव ने तथा संचालन मुस्कान ने किया।