फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The spectators were stunned to see the Leela of Shri Ram's birth

श्रीराम जन्म की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक

Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The spectators were stunned to see the Leela of Shri Ram's birth
दुद्धी में श्री रामलीला का शुभारंभ के बाद प्रभु श्री राम जानकी की आरती करते सांसद रामशकल। - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी कस्बे में बुधवार को रामलीला मंचन शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल ने आरती की। रामलीला के प्रसंगों से प्रेरणा लेने की अपील की। पहले दिन श्रीराम जन्म की लीला हुई। अयोध्या में चारों भाइयों जन्म से जुड़े प्रसंग का सजीव मंचन के बाद पंडाल में सोहर की धुन पर दर्शक आनंदित हो गए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने हमेशा सत्य मार्ग पर चलना सिखाया। सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले को परेशानी तो झेलनी पड़ती है, लेकिन अंत में जीत उसी की होती है। विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार ने कहा कि रामलीला जीवन जीने की कला भी है। कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया। चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, कोतवाल श्रीकांत रॉय, महेशानंद भाई, डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि, श्यामनारायण आढ़ती, भोला नाथ आढ़ती, चंद्रिका आढ़ती, रामलोचन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed