फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The son of Sonbhadra was crushed to death in a truck in Ramnagar

सोनभद्र के दरोगा की रामनगर में ट्रक से कुचल कर मौत

Mon, 23 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
The son of Sonbhadra was crushed to death in a truck in Ramnagar
सोनभद्र। अवकाश लेकर सोमवार को घर जा रहे जिले के वायरलेस विभाग में तैनात दरोगा अजय कुमार यादव (45) की ट्रक से कुचलने से मौत हो गई। घटना वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के समीप हुई। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ कर चालक व खलासी फरार हो गए। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जिले के प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि बिहार के भभुआ जिले के चांद के रहने वाले अजय कुमार यादव वायरलेस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह सोमवार को अवकाश लेकर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में टेंगरा मोड़ के पास बेकाबू ट्रक ने स्कूटी में धक्का मार दिया, जिससे वह ट्रक के नीचे चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। रामनगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक के पहिए में फंसे दारोगा को निकाल कर उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दरोगा अजय कुमार यादव की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मिर्जापुर पुलिस लाइन में रहते हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि समाचार लिखे जाने तक दारोगा के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन

-
महिला सिपाही की मौत
सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत डॉयल 112 में तैनात महिला कांस्टेबल सीमा यादव की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस कर्मियों ने सीमा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां घंटों उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि बीएचयू में उपचार के दौरान सीमा की मौत हो गई। वह मूलरूप से आजमगढ़ जिले की रहने वाली थी। उधर मंगलवार को एक दारोगा कर एक महिला सिपाही की मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed