फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The shopkeeper stabbed , the accused prisoner

दूकानदार को चाकू घोंपा, आरोपी बंदी

Mon, 21 Sep 2015 11:42 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Mon, 21 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper stabbed , the accused prisoner
विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुड़ीसेमर मोड़ पर स्थित पान की गुमटी पर रविवार की रात एक युवक ने पान दूकानदार को चाकू घोंप दिया। जख्मी हाल में आशीष यादव (28) को पुलिस ने दुद्धी सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहीं मौके से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पीएसी जवानों को मुस्तैद कर दिया गया।
विज्ञापन


मुड़ीसेमर गांव निवासी आशीष यादव (28) पुत्र विश्वनाथ यादव प्राइवेट जीप स्टैंड पर पान की गुमटी है। रविवार की रात करीब आठ बजे सलैयाडीह गांव निवासी सफीक पुत्र कलाम अहमद आया और दूकान से गुटखा तोड़कर खा गया। जब दूकानदार आशीष ने पैसे मांगे तो उसने नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सफीक वहां से अपने घर गया और चाकू लेकर आ गया। आते ही दूकानदार आशीष के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया। जान बचाने के लिए दूकानदार भागने लगा तब तक चाकू से दो वार पेट में और एक वार पीठ पर कर दिया। इस वाकये के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने वाकये की सूचना विंढमगंज एसओ ओपी सिंह को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और पीएसी जवानों के साथ एसओ पहुंच गए। तत्काल जख्मी हाल में आशीष को दुद्धी सीएचसी भेज दिया और आरोपी सफीक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि घटना स्थल पर पीएसी को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed